नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर से पूरे देश में एक विशेष अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस अभियान का नाम “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने सोमवार को बताया कि इसके तहत देशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर आयोजित होंगे।
महिलाओं और बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को मजबूत करना है। स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि शिविरों में महिलाओं और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी आंगनवाड़ियों में पोषण माह मनाया जाएगा, जिससे पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।
जनभागीदारी से बदलेगा देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
नड्डा ने देशभर के निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र के अन्य भागीदारों से अपील की कि वे इस अभियान में शामिल हों। उन्होंने कहा कि “इंडिया फर्स्ट” की भावना के साथ हम सभी को मिलकर एक विकसित और स्वस्थ भारत बनाने के प्रयासों को मजबूत करना होगा।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार