तीस हज़ारी कोर्ट के बाहर स्नैचिंग, दिल्ली पुलिस ने वारदात को दिया अंजाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तीस हज़ारी कोर्ट के बाहर स्नैचिंग, दिल्ली पुलिस ने वारदात को दिया अंजाम

-आरोपी कई आपराधिक मामलों में रहा सम्मिलित -आरोपी के पास से Vivo-2158 मोबाइल फोन और TVS NTorq स्कूटी हुई बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के उत्तरी जिले में पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। तीस हज़ारी न्यायालय के बाहर हुई इस घटना में पुलिस ने दो शातिर झपटमारों — हशनैन उर्फ़ हसनैन और अब्दुल साहिब को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छीना गया Vivo-2158 मोबाइल फोन और TVS NTorq स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने मामले के संदर्भ में बताया कि  शिकायतकर्ता देव दत्त सिंह राणा, 31 अगस्त की शाम को तीस हज़ारी स्थित अपने ऑफिस के बाहर मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी दो युवक लाल रंग की स्कूटी पर आए और उनका मोबाइल छीनकर मोरी गेट की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद थाना सब्जी मंडी में एफआईआर नंबर दर्ज की गई और गंभीरता से जांच शुरू की गई।

जांच और पुलिस कार्रवाई:
थाना सब्जी मंडी की टीम ने 250 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और चांदनी चौक व बल्लीमारान इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी।

इंस्पेक्टर मनु देव और एसीपी विदुषी कौशिक के निर्देशन में टीम का गठन किया गया जिसमें एसआई संदीप सिंह (I/C पीपी तीस हज़ारी कोर्ट), एएसआई सतीश राणा, कांस्टेबल राजबीर और कांस्टेबल विकास शामिल थे।

गिरफ्तारी और पूछताछ:
पूछताछ करने पर हशनैन उर्फ हसनैन (28 वर्ष) बल्लीमारान निवासी, पूर्व में 12 आपराधिक मामलों में शामिल है और अब्दुल साहिब (25 वर्ष) — बल्लीमारान निवासी, पूर्व में 2 मामलों में लिप्त। दोनों नशे के आदी हैं और पैसों के लालच में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गए। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया और स्कूटी व मोबाइल की बरामदगी भी हो गई। पुलिस अब इन दोनों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox