OYO ने बदला ब्रांड नाम, जानें क्या आपको फर्क पड़ेगा?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

OYO ने बदला ब्रांड नाम, जानें क्या आपको फर्क पड़ेगा?

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  ओयो (OYO) की पैरेंट कंपनी, ओरावेल स्टेज लिमिटेड ने एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने अपना नाम बदलकर प्रिज्म (PRISM) कर लिया है। कंपनी ने नाम बदलकर प्रिज्म क्यों रखा, इसका कारण भी बताया। कंपनी ने कहा कि प्रिज्म नाम का मतलब है- स्पष्टता, विविधता और कंपनी के सभी ब्रांड्स। कंपनी का कहना है कि यह नाम उनके सभी ब्रांड्स को एक साथ दिखाता है। ओयो नाम पहले की तरह ही बजट में यात्रा करने वालों के लिए जाना जाएगा। यह नाम लोगों के दिमाग में अच्छी तरह से बसा हुआ है। यानी आप ओयो नाम से पहले की तरह होटल में कमरे बुक करते रहेंगे। इसमें कोई परेशानी नहीं आएगी।

6000 से ज्यादा आइडिया मिले
इस बारे में कंपनी के फाउंडर और ग्रुप सीईओ रितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उन्हें नाम के लिए 6000 से ज्यादा शानदार आइडिया मिले। लेकिन प्रिज्म नाम सिद्धांत, प्रज्वल और आनंद ने दिया। रितेश ने तीनों को बधाई दी और कहा कि उनकी टीम जल्दी ही इन तीनों से संपर्क करेगी।

रितेश ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘प्रिज्म सिर्फ एक नाम नहीं है। यह ओयो के भरोसेमंद ठहरने के तरीकों से लेकर भविष्य के लिए बने अलग-अलग अनुभवों और जगहों तक, हर उस चीज का विकास है जिस पर हम विश्वास करते हैं।’

साल 2012 में हुई शुरुआत
ओयो की शुरुआत साल 2012 में रितेश अग्रवाल ने की थी। तब यह कंपनी छोटे होटलों को टेक्नोलॉजी की मदद से बेहतर बनाने का काम करती थी। यह कंपनी आज 35 से ज्यादा देशों में 10 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं देती है। कंपनी का कहना है कि अब वे भारत के बजट होटलों से आगे बढ़कर कई देशों में फैल चुके हैं। अब उनके पास शानदार होटल और छुट्टियां बिताने के लिए घर भी हैं।

आज कई ब्रांड शामिल
कंपनी के पास आज कई तरह के होटल ब्रांड हैं। इनमें OYO, Motel 6, Townhouse, Sunday और Palette शामिल हैं। इसके अलावा, वेकेशन होम्स में Belvilla, DanCenter, CheckMyGuest, Studio Prestige जैसे ब्रांड भी हैं। अमेरिका में G6 हॉस्पिटैलिटी को खरीदने के बाद Studio 6 भी उनके साथ जुड़ गया है। यह ब्रांड लंबे समय तक रुकने वाले लोगों के लिए है। प्रिज्म अब Innov8 के जरिए ऑफिस स्पेस और Weddingz.in के जरिए शादी जैसे फंक्शन के लिए जगह भी मुहैया कराती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox