वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने सुलझाए 22 चोरी के केस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने सुलझाए 22 चोरी के केस

-हफ्ते के भीतर 6 नाबालिगों सहित 16 वाहन चोर धर दबोचे

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने मामले के संदर्भ में बताया कि दिल्ली के उत्तरी जिले में मोटर वाहन चोरी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एक हफ्ते के भीतर जिले की विभिन्न टीमों ने 6 नाबालिगों समेत 16 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 22 दोपहिया वाहन बरामद किए, जिनमें 10 मोटरसाइकिल और 12 स्कूटी शामिल हैं। इस ऑपरेशन से दिल्ली के 22 मोटर व्हीकल चोरी के केस सुलझाए गए हैं।

घटनाक्रम और कार्रवाई का ब्यौरा
 1. एएटीएस/उत्तर ने पकड़ा ऑटो चोर गिरोह

 दिनांक: 3 सितंबर 2025
स्थान: शास्त्री नगर, इंद्रलोक, दिल्ली
आरोपी: राम तिवारी, अजय उर्फ टिंकू, रवि उर्फ रविंदर, जसपाल + 6 नाबालिग
जांच में पता चला कि राम तिवारी गिरोह का सरगना है और गिरोह में नाबालिगों का इस्तेमाल किया जाता था। चोरी किए वाहन गंदा नाला, शास्त्री नगर में छिपाकर रखे जाते थे। गिरोह चोरी के वाहनों से झपटमारी, डकैती जैसे अपराधों को अंजाम देता था।
 

2. थाना कश्मीरी गेट की कार्रवाई
आरोपी: कुणाल शर्मा
स्थान: कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन
बरामद: 3 वाहन (2 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी)
कुणाल घोषित अपराधी है, पूर्व में आरोपी रहा है।
 

    3. थाना कश्मीरी गेट की सुबह गश्त में पकड़ा एक और चोर
    तारीख: 30 अगस्त 2025
    स्थान: खोया मंडी, नित्यानंद मार्ग
    आरोपी: आसिफ अली
    बरामद: चोरी की सुजुकी एक्सेस स्कूटी
    FIR: थाना दयालपुर में दर्ज

      4-5. बुराड़ी थाना क्षेत्र से दो बाइक चोरी के केस
      शिकायतकर्ता: रोहित कुमार और सनी महतो
      तारीख: 27 अगस्त 2025
      स्थान: सरकारी अस्पताल, बुराड़ी
      टीम द्वारा जांच में लगे अधिकारी: इंस्पेक्टर नवीन, एसआई शुभम, हेड कांस्टेबल धर्म सिंह आदि
      गिरफ्तार: अंकुश, सूरज

       6. थाना सदर बाजार की कार्रवाई
      तारीख: 29 अगस्त 2025
      शिकायतकर्ता: राजेश
      चोरी गई: होंडा एक्टिवा
      आरोपी: नदीम
      गिरफ्तारी टीम: इंस्पेक्टर शाहदेव सिंह तोमर व अन्य

      7. थाना तिमारपुर की कार्रवाई
      तारीख: 18 अगस्त 2025
      शिकायतकर्ता: अतुल माथुर
      चोरी गई: रॉयल एनफील्ड बुलेट
      आरोपी: नीरज
      बरामदगी स्थान: रेलवे रोड, सोनीपत, हरियाणा

        पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नशे के आदी हैं और अपराध से मौज-मस्ती के लिए वाहन चुराते हैं। कुछ आरोपी डुप्लीकेट चाबी या पैरों से लॉक तोड़ने में माहिर हैं। गिरोह के सदस्य मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करते और शाम को एक तय स्थान पर मिलते हैं। हर चोरी पर 2000 रुपये तक नाबालिगों को दिए जाते थे। चोरी किए वाहन झपटमारी, लूट, भागने के लिए इस्तेमाल होते थे। आगे भी पुलिस ऐसे अपराधों पर कड़ी नजर बनाए रखेगी।

        About Post Author

        आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

        Subscribe to get news in your inbox