नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक अंतरराज्यीय शराब आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है जो होंडा मोटरसाइकिल पर 200 क्वार्टर (199 क्वार्टर) अवैध देसी शराब लेकर दिल्ली में डिलीवरी के लिए आ रहा था।
गिरफ्तारी इंद्रा पार्क, नजफगढ़ के पास एक सुनियोजित घेराबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से शराब से भरे 4 बक्से और डिलीवरी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी ऑपरेशन श्री रामावतार के पर्यवेक्षण में, एसआई नवीन कुमार (प्रभारी, एंटी-नारकोटिक्स सेल) के नेतृत्व में गठित टीम ने 27 अगस्त को आरोपी की गतिविधियों की निगरानी के बाद, टीम ने एसपी कपूर फार्म, इंद्रा पार्क, नजफगढ़ के पास घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पूछताछ और खुलासा
पूछताछ के दौरान अजय कुमार ने बताया कि वह बहादुरगढ़ (हरियाणा) से सस्ती देसी शराब लाकर दिल्ली में बेचता था। आसान पैसे कमाने की चाहत में वह अवैध तस्करी के काम में शामिल हो गया।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया