फर्जी पासपोर्ट-वीजा, ड्रग्स का जाल- 2 नाइजीरियाई गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फर्जी पासपोर्ट-वीजा, ड्रग्स का जाल- 2 नाइजीरियाई गिरफ्तार

-द्वारका एंटी-नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाइजीरियाई नागरिकों को 248 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तम नगर और द्वारका क्षेत्र में छात्रों और संपन्न व्यक्तियों को नशे की लत में धकेलने का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास फर्जी वीज़ा और पासपोर्ट भी पाए गए हैं और वे लंबे समय से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि 24 अगस्त को गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर, ओम विहार फेज-4, उत्तम नगर में छापेमारी कर चुक्वू एंड्रयू को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 135 ग्राम कोकीन बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान, एंड्रयू ने बताया कि वह वर्ष 2009 में भारत आया था और वीज़ा समाप्त होने के बावजूद यहीं रह रहा था। वह एक अन्य नाइजीरियाई नागरिक ‘सेंट’ के संपर्क में आया, जो उसे ड्रग्स की आपूर्ति करता था। 27 अगस्त को पुलिस ने दूसरे आरोपी कोने पायस डैनियल को उसी इलाके से उस समय गिरफ्तार किया जब वह एंड्रयू को 113 ग्राम कोकीन देने आया था।

यह कार्रवाई द्वारका जिले के डीसीपी श्री अंकित सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार और एसीपी ऑपरेशन श्री रामावतार के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व एसआई नवीन कुमार (प्रभारी, एंटी-नारकोटिक्स सेल) ने किया, जिसमें शामिल थे: एसआई सुनील कुमार, एएसआई दिनेश कुमार, हवलदार गोपाल, अजय, कुलदीप कांस्टेबल लोकेश, शिवराम, मुकेश आदि।

पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के पूरे नेटवर्क की तलाश में है और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है। विदेश मंत्रालय और आव्रजन विभाग को फर्जी दस्तावेजों के मामलों में भी सूचित किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox