सर्जरी की दुनिया में सर गंगाराम अस्पताल की बड़ी उपलब्धि,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सर्जरी की दुनिया में सर गंगाराम अस्पताल की बड़ी उपलब्धि,

-26 साल पहले फेफड़े में फंसा पेन का ढक्कन सफलतापूर्वक निकाला

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- वैसे देश-विदेश में दिल्ली का सर गंगाराम अस्पताल हमेशा सुर्खियों में रहा है। अब इस अस्पताल के चिकित्सकों ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मरीज के फेफड़े में 26 साल पहले पेन का ढक्कन फंसा था जिसको लेकर मरीज की हालत बेहद गंभीर हो गई थी। जिसे सफलतापूर्वक निकालकर सर गंगाराम अस्पताल ने  एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया है।

चमत्कारी ऑपरेशन कर मरीज को बचाया
सर गंगाराम के डॉक्टरों ने मरीज की जान भी बचा ली और फेफड़े से उस ढक्कन को भी निकाल लिया। मरीज की आयु लगभग 33 साल बताई जा रही है। बचपन में खेलते समय उसने यह कैप निगल लिया था, और इतने सालों तक उसे कोई परेशानी नहीं हुई। हाल ही में खून की उल्टियां होने पर जांच में इसका पता चला।

दरअसल, 33 वर्षीय एक युवक के फेफड़े से 26 साल बाद पेन का कैप निकला है। इतने साल तक यह युवक बिना किसी परेशानी और लक्षणों के सामान्य जिंदगी जीता रहा। इस साल कुछ दिन पहले उसे खून की उल्टियां हुईं तो सीटी स्कैन में पता चला कि फेफड़े में पेन का कैप फंसा हुआ है। फेफड़े में फंसे पेन को निकालना चिकित्सकों के लिए बेहद चुनौती पूर्ण था। डॉक्टरों ने उस चुनौती को स्वीकार करते हुए सफल सर्जरी कर उस मरीज की जिंदगी बचा ली।

26 साल पहले फंसा पेन का ढक्कन… कैसे निकाला
जैसे ही डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू किया और फेफड़े का प्रभावित हिस्सा खोला तो जो देखा डॉक्टर भी दंग रह गए। डॉक्टरों ने देखा कि यह पेन का ढक्कन आज का नहीं बल्कि 26 साल पुराना है। फिलहाल सफल ऑपरेशन कर युवक को छुट्टी दी गई है।
सर गंगाराम अस्पताल के थोरेसिक सर्जरी विभाग के चेयरमैन डॉक्टर सब्यसाची बल ने बताया कि यह वाकई हैरान करने वाला मामला था। आमतौर पर इतने लंबे समय तक फेफड़े में कोई बाहरी चीज रह जाए तो मरीज को लगातार संक्रमण, सांस में दिक्कत या बार-बार निमोनिया जैसी शिकायतें होती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox