दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमले की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमले की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-    राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार, 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान हमले की कोशिश की गई। यह घटना सीएम आवास पर हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद सीएम सुरक्षित हैं, हालांकि बताया जा रहा है कि वह सदमे में हैं।

कागज देकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, जनसुनवाई में शामिल एक लगभग 35 वर्षीय युवक कागज लेकर सीएम से मिलने पहुंचा। उसने पहले कागज सीएम को दिए और उसके बाद अचानक ऊंची आवाज में अपशब्द कहते हुए उन पर हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस हिरासत में सौंप दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना की जांच जारी है।

बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की कड़ी निंदा की। वहीं, पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आरोपी हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है। बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता इस घटना से डरी नहीं हैं और न ही अपने कामकाज से रुकेंगी। उन्होंने इसे जनसुनवाई को बाधित करने की कोशिश बताया।

आम आदमी पार्टी ने भी की निंदा
इस हमले की निंदा विपक्ष ने भी की। आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि दिल्ली पुलिस जांच कर रही है और सच्चाई जल्द सामने आएगी। आप नेता आतिशी ने कहा, “लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही यह राहत की बात है कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox