दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली पुलिस की द्वारका साइबर थाना टीम ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए बड़ा गिरोह पकड़ा है। इस कार्रवाई में हरियाणा, दिल्ली और तेलंगाना से 6 जालसाज़ गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लैपटॉप और 41 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

विकासपुरी में चल रहा था कॉल सेंटर
पुलिस के मुताबिक, यह फर्जी कॉल सेंटर दिल्ली के विकासपुरी इलाके में चलाया जा रहा था। आरोपी क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट एक्सटेंशन के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। इस ठगी का शिकार ज्यादातर दिल्ली-एनसीआर के लोग हुए हैं।

85 लाख रुपये की ठगी का मामला
द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि इस फर्जीवाड़े की शिकायतें लगातार पुलिस पोर्टल पर मिल रही थीं। अब तक 95 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें करीब 85 लाख रुपये की ठगी की बात सामने आई है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों से बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह संगठित तरीके से काम करता था और देशभर में सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस अब इनके बाकी नेटवर्क का भी पता लगा रही है।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चलती ऑटो में जेवर चोरी की वारदात!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!