
गुरुग्राम/अनीशा चौहान/- रविवार की सुबह मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के परिवार के लिए खौफनाक रही। जानकारी के अनुसार, सुबह तकरीबन 5:30 बजे 3 बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एल्विश के गुरुग्राम स्थित घर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। सौभाग्य से इस वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि हमले के समय एल्विश खुद घर पर मौजूद नहीं थे।
पिता ने सुनाई घटना की पूरी दास्तान
एल्विश के पिता, राम अवतार यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब हमला हुआ तब परिवार के सभी सदस्य और एक केयरटेकर घर में मौजूद थे। उन्होंने कहा, “तीन बदमाश बाइक पर आए थे। इनमें से दो बदमाश घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जबकि तीसरा बाहर बाइक पर खड़ा रहा।” उन्होंने आगे बताया कि गोलियों की आवाज से पूरा परिवार दहशत में आ गया। पुलिस ने मौके से खोखे और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस की जांच तेज, मकसद अब तक साफ नहीं
गुरुग्राम पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला डराने-धमकाने की कोशिश माना जा रहा है, हालांकि हमलावरों का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर एल्विश यादव के विवादित अतीत को चर्चा में ला दिया है।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।