पाकिस्तान के लिए जासूसी! ज्योति मल्होत्रा पर लगे गंभीर आरोप, चार्जशीट दाखिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान के लिए जासूसी! ज्योति मल्होत्रा पर लगे गंभीर आरोप, चार्जशीट दाखिल

-सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई

पाकिस्तान/सिमरन मोरया/-  पाकिस्तान से जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ हिसार पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। 3 महीने की जांच के बाद पुलिस ने 2500 पन्ने की चार्जशीट दाखिल की। जानकारी के अनुसार, ज्योति के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के पक्के सबूत मिले हैं। पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि वह काफी लंबे समय से जासूसी कर रही थी। साथ ही वह पाकिस्तानी एंबेसी के अधिकारी एहसान उर रहीम दानिश अली से बातचीत भी करती थी। इसके अलावा, वह ISI एजेंट हसन अली, शाकिर और नासिर ढिल्लो के भी संपर्क में थी। वहीं, पहलगाम हमले में ज्योति की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

क्यों हुआ पुलिस को शक
ज्योति मल्होत्रा साल 2024 में 2 महीने के भीतर पाकिस्तान और फिर चीन गई थी। इस वजह से सुरक्षा एजेंसियों को ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा पर शक हुआ। ज्योति मल्होत्रा 17 अप्रैल 2024 को पाकिस्तान गई थीं। 15 मई तक वह पाकिस्तान में रहने के बाद भारत लौटी। यहां से आने के 25 दिन बाद वह 10 जून को चीन गई और जुलाई तक चीन में रही। फिर 10 जुलाई को काठमांडू पहुंच गई। इससे पहले वह करतारपुर कॉरिडोर से पाकिस्तान गई थी, वहां पंजाब प्रांत के सीएम और पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ से मिली थी और उनका इंटरव्यू तक किया था।

16 मई को हुई थी गिरफ्तार
हिसार की रहने वाली 33 साल की ज्योती मल्होत्रा ट्रैवल विद जेओ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती थी। उसे 16 मई, 2025 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को जासूसी में कथित रूप से संलिप्त होने के कारण 13 मई को निष्कासित कर दिया था। वहीं, ज्योति के वकील ने बताया कि अब 18 अगस्त को पुलिस के चालान की कॉपी देखी जाएगी कि किन धाराओं में उन्हें चार्जशीट किया गया है। यूट्यूबर ज्योति को पाकिस्तान की बिना वजह यात्रा करने और पाकिस्तानी अधिकारियों से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox