
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली की तिहाड़ जेल परिसर में स्थित मंडोली जेल नंबर 15से बड़ी खबर सामने आई है। कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी ने कथित तौर पर अपनी बैरक में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन को शनिवार सुबह त्यागी का शव लटकता हुआ मिला, जिसके बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया।
कहां-कैसे हुई ये घटना?
जेल सूत्रों की मानें तो 16अगस्त शनिवार सुबह नियमित गश्त के दौरान जेल कर्मियों ने सलमान त्यागी को उसकी बैरक में चादर से लटका हुआ पाया। जिसके बाद उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जेल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और उच्च अधिकारियों को दी। वहीं, अब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
सलमान त्यागी का आपराधिक इतिहास
बता दें, सलमान त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR इलाके में सक्रिय एक कुख्यात अपराधी था। उस पर हत्या, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। इसके अलावा वह महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत भी दोषी करार दिया गया था। जानकारी के अनुसार, त्यागी का संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना से भी रहा था। त्यागी उनके लिए कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।
हाल ही में कोर्ट ने किया था बरी
हाल ही में, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सलमान त्यागी को तिहाड़ जेल के एक डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट पर हमले के मामले में बरी किया था। बावजूद इसके वह अन्य गंभीर मामलों में जेल में बंद था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में नाकाम रहा। दरअसल, यह मामला साल 2021 का है, जब हरि नगर थाने में इस संबंध में FIR दर्ज की गई थी। त्यागी पर आरोप था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान वीसी रूम में पेशी के समय उसने डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट से मारपीट और हाथापाई की थी।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,