इंदौर में तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंदौर में तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

इंदौर/अनीशा चौहान/- मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा राजवाड़ा से गांधी हॉल तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग देशभक्ति के जोश के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर राष्ट्रीय हित के खिलाफ राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने साहस और वीरता का परिचय देकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ।

राहुल गांधी पर राष्ट्रीय हित के खिलाफ राजनीति का आरोप
सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की भावना में डूबा है, तब राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति करने में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और भारतीय सशस्त्र बलों जैसे लोकतंत्र के स्तंभों पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। सीएम यादव ने यह भी कहा कि जब राहुल गांधी इस तरह के बयान देते हैं, तो पाकिस्तान में मिठाइयां बांटी जाती हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

लोकतंत्र के लिए खतरा बताया
राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि यदि राहुल को कोई आपत्ति थी, तो उन्हें चुनाव आयोग में हलफनामा दायर करना चाहिए था, न कि सड़क पर हंगामा करना चाहिए था। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ जैसे नारे लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की थी, जिसके लिए बाद में सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी थी। सीएम यादव ने कहा कि केवल संविधान की किताब दिखाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके मूल भाव को आचरण में लाना आवश्यक है। उन्होंने राहुल गांधी को लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox