
जम्मू कश्मीर/अनीशा चौहान/- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 14 अगस्त की तड़के बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। यह हादसा पड्डर सब-डिवीजन के चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास हुआ, जिसके बाद इलाके में अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस आपदा में कई लोगों के लापता होने और कई मकानों के नुकसान की आशंका है। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। वहीं, राजौरी और मेंढर से भी बादल फटने की खबरें आई हैं।
किश्तवाड़ में हाई अलर्ट, लंगर शेड बहा
किश्तवाड़ के चिशोती इलाके में बादल फटने के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, एक सामुदायिक रसोई (लंगर शेड) मलबे में बह गया है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक किसी भी हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस आपदा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टूटी सड़कों और मलबे का ढेर साफ दिखाई दे रहा है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के LoP और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से जानकारी लेने के बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की। मंत्री के अनुसार, चिशोती इलाके में बादल फटने से भारी जनहानि की आशंका है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
राजौरी और मेंढर में भी बारिश का कहर
किश्तवाड़ के अलावा राजौरी और मेंढर में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई है। नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई गांवों का संपर्क मुख्य क्षेत्रों से कट गया है और सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन