79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सशस्त्र बलों की वीरता को करेंगे सलाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सशस्त्र बलों की वीरता को करेंगे सलाम

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- देश 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परंपरा के अनुसार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस साल उनके भाषण में भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी, खासकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाई गई वीरता को विशेष स्थान मिलेगा। इस ऐतिहासिक मौके को खास बनाने के लिए लाल किले पर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

भाषण में उठ सकते हैं ये मुद्दे
वैश्विक स्तर पर कई देशों के बीच जारी तनाव और आर्थिक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में भारत के अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण और साझेदारी पर बात कर सकते हैं। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पहलगाम में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर बड़ा नुकसान पहुंचाया था। माना जा रहा है कि पीएम अपने भाषण में सशस्त्र बलों की इस भूमिका और देश की सुरक्षा में उनके योगदान पर विशेष चर्चा करेंगे। साथ ही, वे भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का आर्थिक रोडमैप भी पेश कर सकते हैं। गौरतलब है कि इसी साल भारत ने जापान को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।

कार्यक्रम में शामिल होंगे ये नेता
लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। रक्षा सचिव, दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का पीएम से परिचय कराएंगे। इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जीओसी, प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक ले जाएंगे, जहां अंतर-सेवा और दिल्ली पुलिस गार्ड की संयुक्त टुकड़ी उन्हें सलामी देगी। इसके उपरांत, प्रधानमंत्री सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे और फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox