मदर डेयरी के हल्दी मिल्क के साथ बढ़ाएं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मदर डेयरी के हल्दी मिल्क के साथ बढ़ाएं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोनावायरस को देखते हुए आज ‘इम्युनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना’ बेहद जरूरी हो गया है, इसी को ध्यान में रखते हुए दूध एवं दूध उत्पादों के दिग्गज तथा एनडीडीबी की सहयोगी कंपनी मदर डेयरी ने आज बटरस्काच फ्लेवर्ड हल्दी मिल्क का लान्च किया है। हल्दी के गुणों से भरपूर, इसकी हर बोतल, दूध में एक चम्मच हल्दी के फायदे देती है।
कोरोनावायरस महामारी के बीच इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयूष मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों एवं सुझावों के मद्देनजर मदर डेयरी ने अपने नए प्रोडक्ट- हल्दी मिल्क का लान्च किया है। हल्दी में एक फ्लेवोनाइड करक्युमिन होता है, जो इम्युनिटी यानि शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है और बीमारी से जल्दी ठीक होने में मदद करता है। इसके अलावा किसी भी तरह के बैक्टीरिया या रोगाणुओं को नष्ट करने के लिए मदर डेयरी के हल्दी मिल्क को गर्म करके तैयार किया जाता है। हल्दी से युक्त दूध और पेय पदार्थ पश्चिमी दुनिया में भी लोकप्रिय हो रहे हैं, टरमेरिक लट्टे और गोल्डन मिल्क जैसे प्रोडक्ट्स की मांग न्यूयार्क और लंदन के अरबन कैफेज में बहुत अधिक बढ़ गई है।
हल्दी मिल्क के लान्च पर बात करते हुए, श्री संग्राम चैधरी , मैनेजिंग डायरेक्टर मदर डेयरी ने कहा, ‘‘हल्दी और दूध का काढ़ा जिसे टरमेरिक लाटे कहा जाता है, को आज दुनिया भर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अतीत में जाएं तो हमारी दादी और नानी की रसोई में मौजूद इसी ‘सुनहरे मसाले’ यानि हल्दी का इस्तेमाल ‘बीमारियों के इलाज’ के लिए किया जाता था। हल्दी के गुणों का उल्लेख हजारों साल पुराने भारतीय आयुर्वेदिक विज्ञान में है, माना जाता है कि हल्दी शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत को मजबूत बनाती है तथा आमतौर पर होने वाले संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है।’’ श्री चैधरी ने कहा कि ‘‘नया फ्लेवर्ड हल्दी मिल्क मदर डेयरी के सभी बूथ और चैनल पार्टनर्स पर ग्लास बोतल पैकिंग में 25 रूपए की किफायती कीमत पर उपलब्ध है। इस पेय को ठंडा या गर्म, दोनो तरह से पीया जा सकता है। यह मदर डेयरी द्वारा पेश किए जाने वाले इम्यूनिटी-बूस्टिंग प्रोडक्ट्स की रेंज में पहला प्रोडक्ट है।’’
ब्राण्ड हमेशा से उपभोक्ता को प्राथमिकता देता रहा है और कंपनी को भरोसे, देखभाल और प्यार के मूल्यों के लिए जाना जाता है। बटरस्काच फ्लेवर में उपलब्ध हल्दी मिल्क के लान्च के साथ, मदर डेयरी उपभोक्ताओं के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने और अपने ब्राण्ड के नाम ‘मदर’ पर खरा उतरने के लिए तत्पर है। ब्राण्ड मां और बच्चे के बीच के अनूठे रिश्ते का प्रतीक है। जिस तरह मां अपने बच्चे को हर मुश्किल से बचाती है, ठीक उसी तरह मदर डेयरी, अपने हल्दी मिल्क के साथ बीमारियों से बचाती है- इम्युनिटी बढ़ाने वाला यह प्रोडक्ट अपने बटरस्काच फ्लेवर के साथ स्वादिष्ट भी है। मदर डेयरी हमेशा से डेयरी उत्पादों में इनोवेशन्स पेश करती रही है। ब्राण्ड अपना हर प्रोडक्ट उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते पेश करता रहा हैय हल्दी मिल्क का लान्च भी कुछ अलग नहीं है। एक मां के लिए अपने बच्चे को हल्दी वाला दूध पिलाना इतना आसान नहीं, क्योंकि इसका स्वाद बच्चों को नहीं लुभाता। मां की इसी दुविधा को हल करने के लिए मदर डेयरी बटरस्काच फ्लेवर में आयुर्वेद से प्रेरित यह हल्दी मिल्क लेकर आई है। तो अब बच्चे इस हल्दी मिल्क से दूर नहीं रह पाएंगे और मां को अपने बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उनके पीछे नहीं भागना पड़ेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox