नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-‘पहाड़ की राजधानी पहाड़ में’ यह मांग उत्तराखण्ड के लोगों की शुरू से रही है। अब इस तरफ पहला कदम बढ़ चुका है। सरकार ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने के फैसले के बाद अब राज्यपाल ने सरकार के इस फैसले को मंजूरी दे दी है। मतलब 6 महीने राजधानी पहाड़ में छह महीने देहरादून में रहेगी। सरकार इस फैसले से प्रदेश में लोगों की वर्षों पुरानी मांग व संघर्षों को न्याय मिला है।
सम्बंधित मामले में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने आदेश जारी किए हैं। वहीँ लंबे संघर्षों और उत्तराखण्ड आंदोलनों के दौरान जो शहीद हुए हैं, उनकी आत्मा को आज कुछ शांति मिल रही होगी। अब राज्यपाल की मंजूरी के बाद गैरसैण उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी विधिवत रूप से घोषित हो गई है। ग्रीष्कालीन राजधानी बनाने को लेकर पिछले सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऐलान किया था। जो आज पूरा हो गया। राज्य के लोगों ने मुख्यमंत्री को अपना वादा पूरा करने पर उनका आभार जताया है।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा