नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- अमेरिका से चल रहे तनाव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज जो देश-दुनिया में दादागिरी कर रहे हैं, वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह आर्थिक रूप से मजबूत हैं। उन देशों के पास टेक्नोलॉजी भी है। अगर हमें भारत की विश्व गुरु की छवि को आगे बढ़ाना है, तो हमें भी टेक्नोलॉजी और आर्थिक क्षेत्र में मजबूत होना होगा।
नितिन गडकरी ने भारत की संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि अगर हम आर्थिक रूप से सशक्त हो जाएं और टेक्नोलॉजी में भी आगे हो जाएं, तो इसके बाद हम किसी पर धौंस नहीं जमाएंगे, क्योंकि हमारी संस्कृति में ये नहीं है। हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि विश्व कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है।
निर्यात बढ़ाने पर जोर देना चाहिए
नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि आयात को कम करने और निर्यात को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारे निर्यात और अर्थव्यवस्था की दर बढ़ती है, तो मुझे नहीं लगता है कि हमें किसी के पास जाने की जरूरत होगी। जो लोग दादागिरी कर रहे हैं, वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हैं और उनके पास टेक्नोलॉजी नहीं है।
नितिन गडकरी ने आगे कहा कि दुनिया की सभी समस्याओं का उपाय साइंस, टेक्नोलॉजी और नॉलेज है। अगर हम इन तीनों चीजों का उपयोग करेंगे तो हमें दुनिया के सामने झुकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि रिसर्च सेंटर्स, आईआईटी और इंजीनियरिंग कॉलेजों को देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शोध करना होगा। अगर हम लगातार ऐसे काम करेंगे तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर तीन गुना बढ़ सकती है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे