दिल्ली में बेकाबू थार ने मचाई सनसनी, दो को रौंदा; एक की जान गई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बेकाबू थार ने मचाई सनसनी, दो को रौंदा; एक की जान गई

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के चाणक्यपुरी के पॉश इलाके में आज रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिसकी मौत हुई है, वह सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान थार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद थार डिवाइडर से टकराई जिसके कारण थार का अगला पहिया भी निकल गया। वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे के कई घंटे बाद तक मृतक की लाश सड़क पर ही पड़ी रही।

पुलिस हिरासत में थार चालक
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और थार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही थार भी जब्त कर ली गई है। थार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी थार ड्राइवर की उम्र 26 साल बताई जा रही है।

फोरेंसिक टीम कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने दोस्त की थार चलाने के लिए ली थी। पूछताछ में उसने बताया है कि उसकी आंख लग गई थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस ये जांच कर रही है कि उसने शराब पी थी या नहीं। इसके लिए आरोपी का मेडिकल करवाया जाएगा। कार से शराब की बोतलें मिली हैं और इसकी जांच भी फोरेंसिक टीम ने की और बोतल से फिंगर फिंगरप्रिंट भी लिया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox