ब्राजील ने ठुकराई ट्रंप की पेशकश; राष्ट्रपति लूला का करारा जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्राजील ने ठुकराई ट्रंप की पेशकश; राष्ट्रपति लूला का करारा जवाब

-कहा- मैं ट्रंप से नही पीएम मोदी से बात करूंगा

रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ब्राजील पर अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने इसे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास का ’सबसे खेदजनक’ समय बताया है। लेकिन उन्होने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेशकश ठुकराते हुए कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात करने के बजाय ब्रिक्स संगठन के सहयोगी देशों से बात करेंगे।

’ब्राजील अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों का सबसे खेदजनक समय’
ट्रंप के एलान के बाद अमेरिका और ब्राजील के संबंधों में तनाव बढ़ गया है। ब्राजीली राष्ट्रपति लूला ने अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने के दिन को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास का ’सबसे खेदजनक’ समय बताया। लूला ने कहा कि उनकी सरकार ब्रिक्स भागीदारों सहित अन्य देशों के साथ विदेशी व्यापार को मजबूत करने के लिए पहले से ही कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

’पीएम मोदी से बात करूंगा’
लूला ने ब्रासीलिया में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, ’2025 में, हम अपने हितों की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन से बातचीत शुरू करने के साथ ही सभी संभव उपायों का सहारा लेंगे।’ ब्राजील के नेता ने कहा कि ’वह टैरिफ पर चर्चा के लिए ट्रंप को फोन नहीं करेंगे, क्योंकि अमेरिकी नेता बात नहीं करना चाहते लेकिन मैं शी जिनपिंग को फोन करूंगा, मैं प्रधानमंत्री मोदी को फोन करूंगा। मैं पुतिन को फोन नहीं करूंगा, क्योंकि वह अभी यात्रा नहीं कर सकते। लेकिन मैं कई राष्ट्रपतियों को फोन करूंगा।’

कॉप-30 में आमंत्रित करेंगे ट्रंप को
बढ़ते तनाव के बावजूद, लूला ने कहा कि वह नवंबर में पारा के बेलेम में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, ब्व्च्30 में राष्ट्रपति ट्रंप को आमंत्रित करेंगे। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, लूला ने कहा, ’मैं ट्रंप को कॉप-30 में आमंत्रित करने और जलवायु मुद्दे पर उनकी राय जानने के लिए फोन करूंगा। अगर वह इसमें शामिल नहीं होते हैं, तो उनकी मर्जी।’ लूला ने कहा है कि ब्राजील अमेरिका के साथ टैरिफ पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यह बातचीत समान शर्तों और परस्पर सम्मान के साथ होनी चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox