जयपुर/ अनीशा चौहान/- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को खुशियों की दोहरी सौगात दी है। मंगलवार को राजधानी जयपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य की सभी महिलाएं 9 अगस्त (रक्षाबंधन) और 10 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों की अभिव्यक्ति
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी सामाजिक और पारिवारिक परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस पावन अवसर पर राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी बहन अपने भाई से मिलने से वंचित न रहे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सुविधा राज्य की सीमा के भीतर चलने वाली सभी राजस्थान रोडवेज की बसों में लागू होगी।
पहली बार दो दिन की निशुल्क यात्रा सुविधा
उल्लेखनीय है कि अब तक रक्षाबंधन के दिन ही महिलाओं को एक दिन की निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती थी, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री की पहल पर यह सुविधा पहली बार दो दिन के लिए दी जा रही है। यह निर्णय महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक और अभिनव कदम माना जा रहा है।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार