रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सौगात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सौगात

-रोडवेज बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा

जयपुर/ अनीशा चौहान/-  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को खुशियों की दोहरी सौगात दी है। मंगलवार को राजधानी जयपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य की सभी महिलाएं 9 अगस्त (रक्षाबंधन) और 10 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों की अभिव्यक्ति
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी सामाजिक और पारिवारिक परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस पावन अवसर पर राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी बहन अपने भाई से मिलने से वंचित न रहे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सुविधा राज्य की सीमा के भीतर चलने वाली सभी राजस्थान रोडवेज की बसों में लागू होगी।

पहली बार दो दिन की निशुल्क यात्रा सुविधा
उल्लेखनीय है कि अब तक रक्षाबंधन के दिन ही महिलाओं को एक दिन की निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती थी, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री की पहल पर यह सुविधा पहली बार दो दिन के लिए दी जा रही है। यह निर्णय महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक और अभिनव कदम माना जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox