
उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक बोलेरो गाड़ी के नहर में पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 11लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में सवार 15लोग दर्शन के लिए जा रहे थे, जब यह अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में 11लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए।
गोंडा में दर्दनाक सड़क हादसा, 11की मौत
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के रहरा गांव के पास एक बोलेरो गाड़ी भारी बारिश के कारण अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, जिसमें 11लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी में सवार 15लोग दर्शन के लिए जा रहे थे जब यह दुखद हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।
सीएम योगी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई, घायलों के तत्काल इलाज के निर्देश दिए और प्रभु श्री राम से मृतकों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!