‘सन ऑफ सरदार 2’ की जबरदस्त ओपनिंग, ‘धड़क 2’ को पछाड़ दी पहली ही दिन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘सन ऑफ सरदार 2’ की जबरदस्त ओपनिंग, ‘धड़क 2’ को पछाड़ दी पहली ही दिन

अनीशा चौहान/-   सैयारा फिल्म अभी तक चर्चा में बनी हुई है और इसके साथ ही शुक्रवार यानी 1 अगस्त को सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 रिलीज हो गईं। धड़क 2 में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आए, तो वहीं सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। इसके साथ ही दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई भी सामने आई। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने लोगों के दिलों पर राज किया और कौन पीछे रह गया।

सन ऑफ सरदार 2 की कमाई
सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सन ऑफ सरदार 2 ने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं उम्मीद की जा रही थी कि यह इससे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करेगी, क्योंकि सन ऑफ सरदार’ के पहले पार्ट ने पहले दिन 10.80 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसलिए यह आंकड़ा फिल्म की शुरुआती उम्मीदों से काफी कम रहा है।

धड़क 2 का शुरुआती कलेक्शन
वहीं, जहां एक तरफ सैयारा मूवी का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ था कि धड़क 2 जैसी रोमांटिक फिल्म रिलीज हो गई। इस फिल्म में इमोशंस और ड्रामा और प्यार सब कुछ देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग कलेक्शन 3.35 करोड़ रुपये की है। यानी इस फिल्म को लेकर ये कहा जा सकता है कि सन ऑफ सरदार 2 के रिलीज होने का खामियाजा धड़क 2 को भुगतना पड़ा।

कितना रहा सैयारा का कलेक्शन?
सैयारा के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म सैयारा ने दोनों ही फिल्म धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 को जबरदस्त टक्कर दी है। है। सैयारा ने अपने 15वें दिन में 4.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, अब ये फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है और बढ़ रही है। वहीं, शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अजय देवगन की फिल्म का मुकाबला सैयारा मूवी से है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox