
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो राजधानी में 30 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन भाटी उर्फ गुर्जर और सुनील कुमार उर्फ लाला के रूप में हुई है।
डीसीपी अंकित सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में इंस्पेक्टर विश्वेंद्र की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों बदमाशों को उस समय दबोच लिया जब वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे थे।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में इन बदमाशों ने कई संगीन मामलों में अपनी संलिप्तता कबूली है। पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों और इनके गैंग नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को राजधानी में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही और भी खुलासे होने की संभावना है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!