पटना मेट्रो लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट, बदली गई उद्घाटन की तारीख

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पटना मेट्रो लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट, बदली गई उद्घाटन की तारीख

पटना/अनीशा चौहान/-  पटना वासियों को मेट्रो का आनंद लेने का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है। दरअस, पटना मेट्रो का उद्घाटन 15 अगस्त को होना था लेकिन, अब इसका उद्घाटन 23 अगस्त को होगा। वहीं, शुरुआत में सिर्फ तीन स्टेशनों से ही मेट्रो को ऑपरेट करने का फैसला लिया गया है। जबकि पहले पांच स्टेशनों से सेवा शुरू करने की बात कही गई थी। खबरों के मुताबिक, बैरिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो डिपो तक का ट्रायल रन पहले ही सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और संबंधित अधिकारियों के अनुसार कुछ तकनीकी और संचालन संबंधी तैयारियों को पूरा करने में अधिक वक्त लग रहा है। सुरक्षा और संचालन में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यही वजह है कि उद्घाटन की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। यह रणनीति शुरुआत में भीड़ नियंत्रण और सुचारू संचालन के लिहाज से अपनाई गई है।

पटना वासियों को सौगात मिली
 पटना मेट्रो परियोजना, बिहार की राजधानी के लिए एक बड़ा और महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और नागरिकों को आधुनिक, सुरक्षित व तेज़ परिवहन सुविधा से लैस करना है। लंबे समय से इस सेवा की प्रतीक्षा कर रहे पटनावासियों के लिए यह एक बड़ा तोहफा होगा। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि बाकी स्टेशनों पर कार्य भी तेजी से चल रहा है, और जल्द ही मेट्रो सेवा को पूरे रूट पर शुरू कर दिया जाएगा।

मंत्री जीवेश कुमार ने किया था निरीक्षण
 बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने कुछ दिनों पहले पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर का कार्य जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि हम पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ पटना मेट्रो परियोजना पर काम कर रहे हैं। जनता की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और बहुत जल्द पटना मेट्रो सेवा की शुरुआत होगी। सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, इसके आदेश दिए गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox