दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 30 से ज्यादा मामलों में वांछित दो कुख्यात बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 30 से ज्यादा मामलों में वांछित दो कुख्यात बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो राजधानी में 30 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन भाटी उर्फ गुर्जर और सुनील कुमार उर्फ लाला के रूप में हुई है।

डीसीपी अंकित सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में इंस्पेक्टर विश्वेंद्र की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों बदमाशों को उस समय दबोच लिया जब वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे थे।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में इन बदमाशों ने कई संगीन मामलों में अपनी संलिप्तता कबूली है। पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों और इनके गैंग नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को राजधानी में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही और भी खुलासे होने की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox