दिल्ली हमारी है, हम ही संवारेंगे- सीएम रेखा गुप्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली हमारी है, हम ही संवारेंगे- सीएम रेखा गुप्ता

-सीएम रेखा गुप्ता ने कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान किया शुरु

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राजधानी को स्वच्छ, हरित और कचरामुक्त बनाने के उद्देश्य से ’दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान’ नामक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 1 से 31 अगस्त 2025 तक चलेगा। अभियान में राजधानी की विभिन्न एजेंसियां और नागरिक स्वच्छता के एक समान उद्देश्य के तहत मिलकर काम करेंगे। निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजित किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा करते हुए बताया कि अभियान के पहले 2 दिन स्कूलों, अस्पतालों और कार्यालयों में लंबित कार्य को निपटाने पर केंद्रित होंगे। हर शनिवार और रविवार को अनधिकृत कॉलोनियों और जेजे क्लस्टरों पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। यमुना घाटों पर 14, 21 और 28 अगस्त को विशेष सफाई अभियान चलाए जाने की योजना है, जबकि रिंग रोड की सफाई 29 और 31 अगस्त को की जाएगी।

अभियान के लिए एमसीडी को दिए 5 करोड़
उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए एमसीडी को 5 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली आरडब्ल्यूए को 25 लाख, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली को क्रमशः 15 लाख और 10 लाख रुपए सहित कई प्रोत्साहन राशि की भी घोषणा की। मंत्री आशीष सूद ने कहा कि स्वच्छता केवल वीआईपी जोन तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की असली आत्मा जेजे क्लस्टर्स और अनधिकृत कॉलोनियों में बसती है। दशकों से ये इलाके स्वच्छता और सम्मान से वंचित थे। मानो यह अमीरों का विशेषाधिकार हो। यह अभियान इस कहानी को बदल देगा। उन्होंने सभी प्रमुख एजेंसियों एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, एनडीएमसी, दिल्ली पुलिस और अन्य के पूर्ण समन्वय से काम करते हुए दिल्ली सरकार ने प्रत्येक नागरिक, संगठन और सामुदायिक समूह से सक्रिय रूप से भाग लेने और दिल्ली को स्वच्छता के लिहाज से एक आदर्श शहर बनाने का आह्वान किया है।

दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए प्रयास
मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल स्वच्छता अभियान नहीं है, यह दिल्ली को एक सुंदर, स्वस्थ और गरिमापूर्ण राजधानी के रूप में स्थापित करने का एक सामूहिक प्रयास है।

ये रहे मौजूद
इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, मेयर राजा इकबाल सिंह, डिप्टी मेयर जय भगवान यादव, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन सत्या शर्मा, डिप्टी चेयरमैन सुंदर सिंह, सदन नेता प्रवेश वाही, एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, निगमायुक्त अश्विनी कुमार, मुख्य सचिव धम्रेन्द्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox