कपड़ा कारोबारी के कर्मचारी ने खुद ही रची थी लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कपड़ा कारोबारी के कर्मचारी ने खुद ही रची थी लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार

-6.36 लाख कैश, लूट की रकम से खरीदा गया 40 हजार का आईफोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कपड़ा कारोबारी के कर्मचारी ने खुद ही अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में कारोबारी का कर्मचारी राहुल, इसके सहपाठी धर्मेंद्र उर्फ आर्यन और रिशु वर्मा है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 6.36 लाख कैश, लूट की रकम से खरीदा गया 40 हजार का आईफोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

उत्तरी जिला डीसीपी राजा बॉंठिया ने बताया कि कारोबारी का पैसा गबन करने के लिए खुद ही लूट की कॉल कर दी। वारदात असली लगे इसलिए आरोपी ने अपने खुद के हाथ पर ब्लेड मारने के अलावा टी-शार्ट भी काट दी। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कर्मचारी ने सात लाख रुपये लूटने की बात की थी। वारदात के बाद दो आरोपी टैक्सी में सवार होकर केदारनाथ की यात्रा के लिए रवाना हो गए थे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश्वर सिंह की देखरेख में गठित टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से लगभग 100 किलोमीटर पीछा करने के बाद आरोपियों को दबोचा है। राहुल ने स्वीकार किया है कि उसने ही खुद को ब्लेड मारकर जख्मी किया था।

पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि उसने अपने बचपन के क्लासमेट धर्मेंद्र व उसके दोस्त रिशु के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरों में भी वह आरोपियों के साथ दिखा और खुद ही उनको पैसों का बैग देते हुए दिखा। पुलिस ने धर्मेंद्र और रिशु की तलाश की। वह अपने घर लिबासपुर से गायब मिले। उनकी लोकेशन चेक की तो वह गौरीपुर, बागपत, यूपी की मिली। एक टीम वहां भेजी तो उनकी लोकेशन दोबारा बड़ौत-मुजफ्फरनगर रोड की मिली। दोनों को पीछा कर एक टैक्सी से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने 26 जुलाई की शाम को खारी बावली इलाके में सात लाख रुपये लूट की कॉल की थी। खबर मिलते ही लाहौरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox