गैरसैंण/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण पूरे उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है। चमोली ज़िले के गैरसैंण विकासखंड में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा मतदाता जहां पूरे जोश से लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभा रहे हैं, वहीं बुजुर्ग मतदाता भी पीछे नहीं हैं।

ऐरोली गांव की 106 वर्षीय पार्वती देवी लोकतंत्र की सच्ची मिसाल बनकर सामने आईं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने मतदान को अपना कर्तव्य समझा और मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। उनके चेहरे पर गर्व की मुस्कान थी और आंखों में लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास।
स्थानीय लोगों के लिए पार्वती देवी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। उनका कहना है कि “जब तक हाथ-पैर चल रहे हैं, तब तक लोकतंत्र को मज़बूत करने का काम करती रहूंगी। उम्र कभी बहाना नहीं बननी चाहिए, जब इरादा मज़बूत हो।”
चुनाव में इस प्रकार की भागीदारी से स्पष्ट है कि उत्तराखंड का हर नागरिक लोकतंत्र की ताकत को समझता है और उसे मज़बूत करने में पूरी निष्ठा के साथ जुटा है। पार्वती देवी जैसे मतदाता न केवल मतदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते हैं कि लोकतंत्र का सम्मान करें और अपने मताधिकार का उपयोग ज़रूर करें।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा