
डोईवाला/देहरादून/अनीशा चौहान/- लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देहरादून से डोईवाला की ओर आ रही एक टूरिस्ट बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे बस ने आगे चल रही सेब से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ने टोल प्लाज़ा के एक बूथ को भी पूरी तरह से तोड़ दिया।

इस भीषण हादसे में पिकअप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही टोल प्लाज़ा पर मौजूद इमरजेंसी टीम ने घायलों को तुरंत डोईवाला अस्पताल पहुंचाया। वहीं राहत की बात यह रही कि बस में सवार पर्यटक और टोल कर्मी बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की स्पीड तेज थी और अचानक ब्रेक फेल हो जाने से ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बस चालक से पूछताछ कर रही है तथा वाहन की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!