अनीशा चौहान/- अलीगढ़ में आयोजित समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब मंच पर ही पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए। यह विवाद पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक को मंच पर कुर्सी न मिलने के कारण शुरू हुआ, जो देखते ही देखते नोकझोंक और हाथापाई में तब्दील हो गया। यह पूरा घटनाक्रम सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी की मौजूदगी में हुआ, जिन्हें बीच में उठकर हस्तक्षेप करना पड़ा।
मंच पर कुर्सी को लेकर हुआ विवाद
दरअसल, कार्यक्रम में मंच पर पहली पंक्ति में बैठने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारी, जिला संगठन के अध्यक्ष, पूर्व प्रतिनिधि आदि के लिए आरक्षित सीटें तय थीं। हर कुर्सी पर संबंधित व्यक्ति का नाम लिखी पर्चियां लगी थीं, लेकिन कार्यक्रम में विलंब होने और कुछ नेताओं के समय पर न पहुंचने के कारण व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई।
इसी दौरान जैसे ही राष्ट्रीय महासचिव शेरवानी का आगमन हुआ और कार्यक्रम शुरू होने ही वाला था, तभी पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक को मंच पर कुर्सी न मिलने की बात सामने आई। इससे वे नाराज़ हो गए और मनोज यादव से उनकी कहासुनी हो गई।
झड़प में मंच से गिरा चालक, शेरवानी को करना पड़ा हस्तक्षेप
गुस्से में अज्जू इश्हाक मंच से नीचे उतर आए, लेकिन मामला तब और बिगड़ गया जब अतरौली के पूर्व विधायक वीरेश यादव ने उन्हें वापस बुलाया और उनके समर्थकों पर टिप्पणी की। इस पर दोनों गुटों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
आरोप है कि पूर्व विधायक के सुरक्षा गार्ड ने मनोज यादव को धक्का दे दिया, जिससे वह बाल-बाल गिरने से बचे। हालांकि उनका चालक मंच से नीचे गिर गया। इसके बाद मंच पर तेज बहस और झड़प शुरू हो गई।
शेरवानी ने जताई नाराज़गी
हंगामे के बीच राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी को खुद बीच में आना पड़ा। उन्होंने माइक संभालते हुए कहा,”यह समाजवादियों का मंच है। इस तरह की अनुशासनहीनता पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाती है। यह न तो संगठन के हित में है और न ही कार्यकर्ताओं के।”
इसके बाद धीरे-धीरे माहौल शांत हुआ और दोनों पक्षों में तनातनी कुछ कम हुई, लेकिन यह घटना सपा की अंदरूनी गुटबाजी और अनुशासन पर सवाल खड़े करती है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद