भारतीय महिला सॉफ्टबॉल टीम के कोच पंकज सिंह ने की आईसीएमआर महानिदेशक से शिष्टाचार भेंट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय महिला सॉफ्टबॉल टीम के कोच पंकज सिंह ने की आईसीएमआर महानिदेशक से शिष्टाचार भेंट

अनीशा चौहान/-  25वीं सीनियर महिला सॉफ्टबॉल एशिया कप चैंपियनशिप (चीन) में भारतीय महिला टीम के कोच के रूप में सफल भूमिका निभाकर लौटे श्री पंकज सिंह ने भारत वापसी के बाद भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक एवं स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR), भारत सरकार के सचिव डॉ. राजीव बहल से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर ICMR–राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (NIMR) के निदेशक डॉ. अनूप अन्वीकर भी उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री पंकज सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं में और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

ICMR–NIMR के गौरव बने पंकज सिंह
यह उल्लेखनीय है कि श्री पंकज सिंह ICMR–NIMR में कार्यरत हैं और उन्होंने पिछले दो वर्षों में तीन बार भारत का प्रतिनिधित्व कोच के रूप में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर किया है। यह न केवल भारत के लिए गर्व की बात है, बल्कि ICMR–NIMR जैसे वैज्ञानिक संस्थान के लिए भी एक विशेष उपलब्धि है, जिसने विज्ञान और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सहयोग के लिए जताया आभार
इस विशेष अवसर पर श्री पंकज सिंह ने डॉ. राजीव बहल, डॉ. अनूप अन्वीकर, तथा ICMR–NIMR के सभी वैज्ञानिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, लेखा अधिकारियों, अनुभाग अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति अपने सफल अंतरराष्ट्रीय योगदान के पीछे मिले सहयोग एवं समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारतीय सॉफ्टबॉल महासंघ के प्रति भी अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox