मौसम विभाग अलर्ट, पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मौसम विभाग अलर्ट, पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

-दिल्ली में आज बरस सकते हैं बादल

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन बन चुका है और यह पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट पार कर चुका है। अगले 24 घंटों में यह पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड की तरफ बढ़ेगा। इसके असर से ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश में 26-27 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश के आसार है। इधर छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 30 जुलाई तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दक्षिण भारत में भी मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक और केरल के कुछ इलाकों में अति भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भी अलग-अलग जगह पर भारी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में आज को बारिश की उम्मीद
दिल्ली में शुक्रवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने शहर के कई इलाकों जैसे रोहिणी, नरेला, पीतमपुरा, बादली, मुंडका, पश्चिम विहार और पंजाबी बाग में बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

राजस्थान में फिर से सक्रिय होगा मानसून
राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश की शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव अब तेज हो चुका है और यह पश्चिम बंगाल, उत्तर ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में आज से ही तेज बारिश शुरू हो सकती है। 26 जुलाई से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश और बढ़ेगी। 27 जुलाई को कुछ इलाकों में अति भारी बारिश हो सकती है। 28 से 31 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मुंबई में मूसलधार बारिश
मुंबई में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा और लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें। मुंबई और आसपास के सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

ओडिशा में 28 जुलाई तक भारी बारिश
ओडिशा में बंगाल की खाड़ी से आए सिस्टम के असर से 28 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 26 से 28 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने मयूरभंज और क्योंझर जिलों के लिए रेड अलर्ट और 10 अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox