
अनीशा चौहान/- गुजरात के गांधीनगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां टाटा सफारी कार ने पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

गुजरात के गांधीनगर के रांदेसन इलाके में एक गंभीर हादसा सामने आया है। यह हादसा रांदेसन में भाईजीपुरा से सिटी प्लस जाने वाली सर्विस रोड पर हुआ। इस हादसे में एक टाटा सफारी कार के लापरवाह चालक ने पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
किसी अन्य चालक ने दुर्घटना को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार, टाटा सफारी कार के चालक ने पूरी गति से वाहन चलाते हुए सड़क पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार हितेश विनुभाई पटेल के नाम पर पंजीकृत है, और यह पता चला है कि किसी अन्य चालक ने दुर्घटना को अंजाम दिया।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!