झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से मचा हड़कंप, 4 बच्चों की मौत, 60 से अधिक दबे, राहत कार्य जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से मचा हड़कंप, 4 बच्चों की मौत, 60 से अधिक दबे, राहत कार्य जारी

राजस्थान/झालावाड़/अनीशा चौहान/- राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। मनोहरथाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में स्कूल कक्षा में मौजूद 60 से अधिक बच्चे दब गए। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के तुरंत बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाने में पुलिस व राहत बचाव टीम की मदद करने लगे। कई बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पूरा स्कूल खंडहर में तब्दील हो गया है। विद्यालय की दीवारें और छत पूरी तरह से टूटकर गिर गईं। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे स्कूल भवन का एक बड़ा हिस्सा मलबे में बदल चुका है।

झालावाड़ के एसपी अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि स्कूल की छत गिरने से अब तक 3 से 4 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है और कई अन्य बच्चे घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही झालावाड़ के जिला कलेक्टर और एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख:
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, झालावाड़ के मनोहर थाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने की खबर आ रही है, जिसमें कई बच्चे और शिक्षक हताहत हुए हैं। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

अभी और भी बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है, लेकिन मलबे में अब भी कुछ बच्चों के दबे होने की आशंका है। ऐसे में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं कि आखिर कैसे एक सरकारी स्कूल की इमारत इतनी जर्जर स्थिति में चल रही थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox