अनीशा चौहान/- भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा, जब विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गई। यह घटना तब हुई जब पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद सीधे उनके दाहिने पैर की उंगलियों पर लगी। वह दर्द से कराहते हुए तुरंत मैदान छोड़कर बाहर चले गए।
बीसीसीआई ने दी मेडिकल अपडेट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बयान जारी कर बताया कि ऋषभ पंत को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है और उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम नज़र रखे हुए है। हालांकि, अब तक उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
साई सुदर्शन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ साई सुदर्शन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंत की स्थिति को लेकर कहा उन्हें वास्तव में बहुत दर्द हो रहा था। उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया है। उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी की, उनकी कमी टीम को ज़रूर खलेगी। लेकिन हमारे पास अन्य बल्लेबाज़ और ऑलराउंडर हैं जो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।”
इंग्लैंड के गेंदबाज ने भी मानी चोट की गंभीरता
इंग्लैंड के स्पिनर लियम डायसन ने भी माना कि ऋषभ पंत की चोट गंभीर दिख रही थी। उन्होंने कहा कि पंत का आउट होना भारत के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि वह मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं।
पहले दिन का स्कोर और प्रमुख खिलाड़ी
मैच के पहले दिन भारत ने 4 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं।
यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जमाए।
केएल राहुल ने 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
ऋषभ पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।
अंत तक रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर, दोनों 19-19 रन बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी