चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत हुए चोटिल, स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया, टीम इंडिया को लगा झटका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत हुए चोटिल, स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया, टीम इंडिया को लगा झटका

-ऋषभ पंत के रिटायर्ड हर्ट होने पर बड़ा अपडेट, दाहिने पैर में लगी चोट

अनीशा चौहान/-   भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा, जब विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गई। यह घटना तब हुई जब पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद सीधे उनके दाहिने पैर की उंगलियों पर लगी। वह दर्द से कराहते हुए तुरंत मैदान छोड़कर बाहर चले गए।

बीसीसीआई ने दी मेडिकल अपडेट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बयान जारी कर बताया कि ऋषभ पंत को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है और उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम नज़र रखे हुए है। हालांकि, अब तक उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

साई सुदर्शन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ साई सुदर्शन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंत की स्थिति को लेकर कहा उन्हें वास्तव में बहुत दर्द हो रहा था। उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया है। उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी की, उनकी कमी टीम को ज़रूर खलेगी। लेकिन हमारे पास अन्य बल्लेबाज़ और ऑलराउंडर हैं जो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।”

इंग्लैंड के गेंदबाज ने भी मानी चोट की गंभीरता
इंग्लैंड के स्पिनर लियम डायसन ने भी माना कि ऋषभ पंत की चोट गंभीर दिख रही थी। उन्होंने कहा कि पंत का आउट होना भारत के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि वह मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं।

पहले दिन का स्कोर और प्रमुख खिलाड़ी
मैच के पहले दिन भारत ने 4 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं।

यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जमाए।

केएल राहुल ने 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

ऋषभ पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

अंत तक रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर, दोनों 19-19 रन बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox