कालागढ़ डैम प्रशासन ने जारी की बाढ़ चेतावनी,,,,,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कालागढ़ डैम प्रशासन ने जारी की बाढ़ चेतावनी,,,,,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/नई दिल्ली/वेदपाल सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कालागढ़ में स्थित रामगंगा बांध प्रशासन ने सात जनपदों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर बाढ़ चेतावनी की सूचना संबंधी पत्र भेजें हैं। भेजें गये पत्र में कहा गया है कि मानसून शीघ्र प्रारंभ होने को है। रामगंगा नदी के तलहटी क्षेत्र में खेती आबादी का विस्तार होने से नदी के बड़े क्षेत्र में व्यापक रूप से अवरोध किया हुआ है। डैम के जलाशय से पानी के छोड़े जाने की स्थिति में खेती आबादी को नुकसान हो सकता है। इस लिए समय रहते बाढ़ से होने वाले नुकसान से पहले ही इंतजार कर लिए जाये।
कालागढ़ डैम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय कालागढ़ के अधीक्षण अभियंता के द्वारा बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर ओर फर्रुखाबाद जिले के जिलाधिकारियों को बाढ़ की चेतावनी के संबंध में पत्र भेजें गये हैं। रामगंगा बांध के जलाशय में सन् 1978 , 1998 ,2000 ओर 2010 में पूर्ण क्षमता तक बरसात का पानी भर गया था। जिससे पानी की निकासी डैम से करनी पड़ी थी। उक्त सालों में डैम के जलाशय से रामगंगा नदी में पानी छोड़ने के कारण बाढ़ आ गई थी। जिससे रामगंगा नदी के खादर क्षेत्र में खेती आबादी को नुकसान पहुंचा था। पत्र में कहा गया है कि नदी के बहाव क्षेत्र में से खेती आबादी के विस्तार के कारण बरसाती पानी की निकासी में अवरोध पैदा होता है। इसलिए समय रहते पहले से ही इंतजार कर लिए जावे।
रामगंगा बांध कालागढ़ की झील की जल भरने की पूर्ण क्षमता 365.300 मीटर तक है। झील का जलस्तर 355 मीटर होने पर तुरंत सूचना आपको दी जाएगी ताकि बाढ़ से सुरक्षा के इंतजाम समय रहते कर लिए जायें। बताते चलें कि कालागढ़ डैम में बरसाती पानी भरने से पहले ही बाढ़ चेतावनी की सूचना कालागढ़ डैम प्रशासन के द्वारा हर साल जून माह के पहले हफ्ते में ही दी जाती है। यह सूचना झील में बरसाती सीजन शुरू होने से पहले ही दी जाती है।करीब 80 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली कालागढ़ डैम की झील में सिंचाई ओर बिजली उत्पादन के उद्देश्य से बरसात के पानी का संग्रह किया जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox