फोर्ब्स की सूची में अक्षय कुमार अकेले इंडियन सेलिब्रिटीज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फोर्ब्स की सूची में अक्षय कुमार अकेले इंडियन सेलिब्रिटीज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारतीय फिल्म उद्योग में अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है जिसके चलते वह दुनिया के सबसे कामयाब सेलेब्रिटीज में शामिल हो चुके हैं। अब फोर्स द्वारा जारी विश्व के सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलिब्रिटी 2020 सूची में अक्षय की एंट्री हुई है। लिस्ट में जगह पाने वाले वह अकेले भारतीय सेलिब्रिटी हैं।
फोर्ब्स की सूची के हिसाब से अक्षय कुमार ने हॉलीवुड एक्ट्रेस विल स्मिथ और जेनिफर लोपेज जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है तथा बेहद मशहूर सिंगर रिहाना भी उनसे से पीछे है। मई 2019 से मई 2020 के बीच अक्षय की कुल कमाई 48.5 मिलीयन डॉलर्स यानी के लगभग 365 करोड रूपया आंकी गई है। अक्षय लिस्ट में 52वीं पोजीशन पर हैं जो पिछले साल के मुकाबले 19 स्थान नीचे खिसकी है। जबकि पिछली दफा अक्षय 33 वीं पोजीशन पर थे। तब अक्षय की कुल कमाई 490 करोड रूपये बताई गई थी। फोब्र्स के साथ बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा कि मैं बस 10 करोड़ रूपये कमाना चाहता था, मैं आखिरकार इंसान हूं। जब मैंने 10 करोड़ कमा लिए तो सोचा 100 करोड़ क्यों नहीं कमा सकता। ईमानदारी से कहूं तो इसके बाद में रुका नहीं। कम ही लोग जानते हैं कि अक्षय कुमार को लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री दिलचस्पी दिखा रही है। मगर अमेजन प्राइम की फिल्म एंड डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू करने वाले हैं। अक्षय के लिस्ट में शामिल होने की यह भी एक प्रबल वजह मानी जा रही है। अक्षय ने कहा आपको वक्त के साथ बदलना पड़ता है स्क्रीनप्ले से लेकर और तकनीक तक शूटिंग करने के तरीके दर्शक सब बदल जाते हैं मेरे चेक की संख्या भी बदल गई है सब कुछ बदल गया लाइफ में राहत कार्यों के लिए योगदान किया उन्होंने पीएम को 25 करोड़ दान दिए है। ऐसा करने वाले वह पहले वाली सेलिब्रिटी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox