एएटीएस द्वारका ने पकड़े दो खुंखार वाहन चोर व सेंधमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएटीएस द्वारका ने पकड़े दो खुंखार वाहन चोर व सेंधमार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका एएटीएस ने वीरवार को दो खुंखार वाहन चोर व सेंधमार को पकड़ा है। दिल्ली में आतंक का पर्याय बन चुके सतबीर गिरोह के सरगना सतबीर व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर एएटीएस ने एक तरह से गैंग का सफाया कर दिया है। दोनो आरोपी सेंधमारी व वाहन चोरी में काफी खुंखार माने जाते थे लेकिन एएटीएस की सधी हुई कार्यवाही ने दोनो को एक बार फिर सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, चार एलईडी टीवी, दो टाटा ऐस व एक स्कूटी बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में आधा दर्जन मामले हल करने का भी दावा किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका पुलिस उपायुक्त एंटो अलफोंस ने बताया कि द्वारका जिला एएटीएस ने वीरवार को दो खुखार अपराधी सतबीर उर्फ सत्ते व पंकज उर्फ लक्की को पकड़ा है। दोनो अपराधी सेंधमारी व वाहन चोरी के अनेकों मामलो में शामिल थे। उन्होने बताया कि क्षेत्र में लगातार सेंधमारी व वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे थे जिसे देखते हुए एसीपी जोगेन्द्र जून व एएटीएस के इंचार्ज निरिक्षक रामकिशन ने एक टीम का गठन किया जिसमें एएसआई विनोद कुमार, हवलदार अनिल, राकेश, विजय, सिपाही अर्जुन, राजेश व अरूण को उक्त मामलो को हल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई और अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिये गये। टीम ने अपने अधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाही शुरू की और क्षेत्र के सभी केसों की जांच की और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों व खबरियों से सूचनायें एकत्रित की।
उन्होने बताया कि टीम के एक सदस्य सिपाही राजेश को एक गुप्त सूचना मिली की कुछ सेंधमार व वाहन चोर एक टाटा ऐस में कुछ चोरी का सामान भरकर यूपी में ठिकाने लगाने जा रहे है। पुलिस टीम ने अपनी पूरी तैयारी के साथ जलबोर्ड कार्यालय पुराना ककरौला रोड़ पर छापा मारा और दोनों आरोपियों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। इस कार्यवाही में एसआई कमलेश, रोशनलाल व एएसआई करतार सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने तलाशी के दौरान सतबीर गैंग के सरगना आरोपी सतबीर उर्फ सत्ते पुत्र देवी सिंह निवासी निर्मल विहार नांगलोई रोड़ नजफगढ़ व पंकज उर्फ लक्की पुत्र राधे श्याम निवासी पटेलनगर, बहादुरगढ़, हरियाणा से एक अवैध हथियार व दूसरे चोरी के सामान बरामद किये हैं। साथ ही पूछताछ में एक और टाटा ऐस सामान से भरा हुआ बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सतबीर पांचवी पास है लेकिन अपराध का ग्रेज्यूएट है। उसके खिलाफ 28 मामले दर्ज हैं। वहीं पंकज के खिलाफ 7 मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से आधा दर्जन मामले हल हुए हैं। लेकिन पुलिस अभी अपराधियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलो से पर्दा उठ सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox