बरसाती नाले में बह गई कार, ग्रामीणों की बहादुरी से बची चालक की जान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बरसाती नाले में बह गई कार, ग्रामीणों की बहादुरी से बची चालक की जान

देहरादून/अनीशा चौहान/-  तेज बारिश के बाद देहरादून के कटापत्थर क्षेत्र में स्थित नरो खाले ने सोमवार को अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। इसी दौरान एक कार चालक ने लापरवाही करते हुए नाले को पार करने की कोशिश की, जो उसकी जान पर भारी पड़ गई।

बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश के चलते नरो खाले में पानी का स्तर बेहद तेज़ी से बढ़ा। इसी दौरान एक कार चालक ने जलस्तर की अनदेखी करते हुए अपनी कार खाले में उतार दी। तेज बहाव के कारण कार नियंत्रण से बाहर हो गई और पानी के साथ बहने लगी।

हालांकि सौभाग्यवश, कार खाले से थोड़ी दूरी पर ही एक किनारे जाकर अटक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के मौसम में किस तरह छोटे-छोटे खाले भी पल भर में जानलेवा साबित हो सकते हैं।

स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे बरसात के दौरान किसी भी बरसाती नाले या  नाले को पार करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें और जलस्तर बढ़ने पर तुरंत वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

फिलहाल कार चालक सुरक्षित है, लेकिन यह घटना सभी के लिए एक चेतावनी है कि लापरवाही कभी भी जान पर भारी पड़ सकती है खासकर पहाड़ों में बरसात के मौसम में।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox