लॉक डाउन में भी जारी है कांग्रेस का गरीबों को अनाज वितरण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लॉक डाउन में भी जारी है कांग्रेस का गरीबों को अनाज वितरण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अल्मोड़ा/नई दिल्ली/मनोज रौतेला/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बुधवार को अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने रैलाकोट ग्राम में कांग्रेसजनों के द्वारा एकत्रित सहयोग राशि से जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने बताया कि कांग्रेसजनों के द्वारा कोरोना महामारी के कारण सुरक्षा की दृष्टि से लागू लाकडाऊन के कारण बेहद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लगातार राशन वितरित किया जा रहा था, जिसके अन्तिम चरण में बुद्ववार की सायं रैलाकोट ग्राम में जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। रैलाकोट में राशन वितरण करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, बल्टा जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह बिष्ट, हेमन्त राणा, प्रकाश रावत उपस्थित रहे। रौतैला ने बताया कि लाकडाऊन प्रारम्भ होने के बाद ही अल्मोड़ा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी के दिशानिर्देशन में सहयोग राशि एकत्रित की थी जिससे अभी तक लगभग 600 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर दिया गया है।
इससे पूर्व भी लगातार अल्मोड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला तथा कांग्रेस के अन्य फ्रन्टलों के द्वारा भी स्वप्रयासों से लगातार क्षेत्र में मास्कों का वितरण किया गया तथा जरूरतमंदो को राशन का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय एवम् नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित किया कि उनके द्वारा एकत्रित की गयी इस सहयोग राशि से जरूरतमंदो की सहायता की जा सकी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox