
गोपेश्वर/अनीशा चौहान/- नंदानगर क्षेत्र के घांघरिया जंगल में 14 दिन से लापता युवक मनोज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार को मनोज के परिजनों और नंदानगर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
परिजनों ने मनोज की मौत को हत्या बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि यदि समय रहते लापता व्यक्ति की खोजबीन की जाती तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले की जांच उच्च स्तर पर हो और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। इलाके में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!