पपरावट रोड पर बच्ची की जान बचाने वाले अनिल जांगड़ा का नागरिक सम्मान, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पपरावट रोड पर बच्ची की जान बचाने वाले अनिल जांगड़ा का नागरिक सम्मान, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

नजफगढ़/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पपरावट रोड पर खुले शिवर में गिर गई एक 5 वर्षीय बच्ची को डूबने से बचाने वाले साहसी समाजसेवी अनिल जांगड़ा को नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान समारोह स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने अनिल जांगड़ा जी के साहस और मानवीय संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जिस तरह अनिल जी ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला, वह एक मिसाल है।

सम्मान समारोह में बच्ची और उसके परिवार को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। सभी ने बच्ची को नई जिंदगी मिलने पर खुशी व्यक्त की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाजसेवी अनिल जांगड़ा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह कोई बहादुरी नहीं, बल्कि इंसानियत का फर्ज था, जो मैंने निभाया।”

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब समाज में ऐसे निःस्वार्थ और साहसी लोग मौजूद हों, तो मानवता हमेशा जीवित रहती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox