
दिल्ली/सिमरन मोरया/- एयर इंडिया का विमान AI171 अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के मात्र 32 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेक ऑफ के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दें, ये बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ा था, लेकिन दोनों इंजनों के अचानक बंद होने से यह बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया। इस भयानक हादसे में 260 लोगों की जान चली गई, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर, साथ ही 19 अन्य लोग शामिल थे। भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती 15 पेज की रिपोर्ट ने हादसे के तकनीकी और मानवीय पहलुओं को उजागर किया है। हादसे का सटीक कारण अभी जांच के दायरे में है, लेकिन कॉकपिट में पायलटों की आखिरी बातचीत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कॉकपिट में चौंकाने वाला संवाद
AAIB की रिपोर्ट के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच एक सेकंड के अंतराल में ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ स्थिति में चले गए, जिससे इंजनों की थ्रस्ट क्षमता खत्म हो गई। हादसे से ठीक पहले कॉकपिट में रिकॉर्ड हुई बातचीत में एक पायलट ने पूछा, “आपने फ्यूल क्यों बंद किया?” जवाब में दूसरा पायलट बोला, “मैंने ऐसा नहीं किया।” यह संवाद तकनीकी खराबी या मानवीय भूल की ओर इशारा करता है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि इमरजेंसी पावर सप्लाई सिस्टम (RAT) सक्रिय हो गया, जो इंजन बंद होने पर ही काम करता है। एक इंजन ने थोड़ी देर के लिए काम शुरू किया, लेकिन दूसरा स्थिर नहीं हो सका।
जांच में नए खुलासे
विमान के अगले हिस्से में लगे EAFR से महत्वपूर्ण डेटा प्राप्त हुआ, हालांकि पीछे वाला रिकॉर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। जांच में पक्षियों से टकराने के कोई सबूत नहीं मिले। बोइंग या GE इंजन निर्माता को अभी तक कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यह हादसा तकनीकी खराबी, मानवीय गलती या दोनों का मिश्रण हो सकता है। AAIB की रिपोर्ट ने हादसे के कारणों को और गहराई से जानने की जरूरत पर जोर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!