नौजवानों को मोदी सरकार का तोहफा, 51 हजार को मिला नियुक्ति पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नौजवानों को मोदी सरकार का तोहफा, 51 हजार को मिला नियुक्ति पत्र

-रोजगार मेले में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान -युवाओं को सौंपी सरकारी नौकरी की चिट्ठी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली केंद्र सरकार में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में युवाओं को पक्की नौकरी देने का हमारा अभियान लगातार जारी है। हमारी पहचान भी है बिना पर्ची बिना खर्ची। आज 51000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक लाखों नौजवानों को भारत सरकार में पक्की नौकरी मिल चुकी है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया मान रही है कि भारत के पास दो असीमित शक्तियां हैं- पहला-जनसांख्यिकी और दूसरी- लोकतंत्र है। युवाओं का यह सामर्थ्य हमारे भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी भी है और सबसे बड़ी गारंटी भी है। हमारी सरकार इसी पूंजी को समृद्धि का सूत्र बनाने में दिन रात जुटी है। आप सबको पता है कि 2 दिन पहले ही मैं 5 देशों की यात्रा से लौटा हूं। हर देश में भारत की युवा शक्ति की गूंज सुनाई दी।  इस दौरान जितने भी समझौते हुए हैं, उनसे देश और विदेश, दोनों जगह भारत के नौजवानों को फायदा होना ही है।

सरकार ने एक नई स्कीम को मंज़ूरी दी है- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार का जोर प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के नए अवसरों के निर्माण पर भी है। हाल ही में सरकार ने एक नई स्कीम को मंजूरी दी है – रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना। इस योजना के तहत सरकार प्राइवेट सेक्टर में पहली बार रोजगार पाने वाले युवा को 15 हजार रुपए देगी, यानी पहली नौकरी की पहली सैलरी में सरकार अपना योगदान देगी। इसके लिए सरकार ने करीब 1 लाख करोड़ रुपए का बजट बनाया है, इस योजना से लगभग 3.5 करोड़ रोजगार के निर्माण में मदद मिलेगी। आज भारत की एक बहुत बड़ी ताकत हमारा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर है। मैन्युफैक्चरिंग में बहुत बड़ी संख्या में नई जॉब्स बन रही हैं। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को गति देने के लिए इस वर्ष के बजट में मिशन मैन्युफैक्चरिंग की घोषणा की गई है। बीते सालों में हमने मेक इन इंडिया अभियान को मजबूती दी है।

11 वर्षों में हर सेक्टर में देश ने प्रगति की है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा विनिर्माण की बहुत चर्चा हो रही है, रक्षा विनिर्माण में भी भारत नए रिकॉर्ड बना रहा है। हमारा रक्षा उत्पादन सवा लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये मेरे नौजवानों की मेहनत का कमाल है। बीते 11 वर्षों में हर सेक्टर में देश ने प्रगति की है। हाल में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की एक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते दशक में भारत के 90 करोड़ से अधिक नागरिकों को कल्याणकारी योजना के दायरे में लाया गया है और इन योजना का फायदा सिर्फ कल्याणकारी तक सीमित नहीं है, इससे बहुत बड़ी संख्या में नए रोजगार भी बने हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox