एएटीएस टीम की तेज कार्रवाई, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बढ़ाई गई निगरानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएटीएस टीम की तेज कार्रवाई, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बढ़ाई गई निगरानी

-हालिया बरामदगियों की कुल संख्या 09 पहुँची

दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की (AATS) टीम ने एक और सफल अभियान के तहत दो सक्रिय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है और दो चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। यह सफलता एएटीएस की हालिया मुहिम का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत वाहन चोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि 4 जुलाई 2025 को एएटीएस टीम को विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली कि द्वारका सेक्टर-24 कब्रिस्तान के पास दो संदिग्ध युवक चोरी की स्कूटी के साथ आने वाले हैं।
एसआई धनंजय कुमार की देखरेख में एएसआई विजय सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश, जगत, सोमदेव और घनश्याम की टीम ने इलाके में जाल बिछाया और ग्रे होंडा एक्टिवा पर सवार दो युवकों को रोका।

दोनों युवक वाहन के स्वामित्व दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके बाद ZIPNET सत्यापन से पता चला कि स्कूटी चोरी की है। तुरंत दोनों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि वे अपने साथी गोलू उर्फ गायथा के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox