ट्रंप की कनाडा को धमकी: टैरिफ बढ़ाया तो अमेरिका भी देगा बराबर जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रंप की कनाडा को धमकी: टैरिफ बढ़ाया तो अमेरिका भी देगा बराबर जवाब

दुनिया/सिमरन मोरया/- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 1 अगस्त 2025 से 35% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने इस फैसले का कारण कनाडा की ओर से फेंटानिल जैसे खतरनाक ड्रग्स की तस्करी को रोकने में नाकामी और अमेरिका के साथ व्यापार घाटे को बताया है।

ट्रंप ने कहा कि कनाडा की व्यापार नीतियां, खासकर डेयरी उत्पादों पर 400% तक का आयात शुल्क, अमेरिकी अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नुकसानदेह हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कनाडा जवाबी टैरिफ बढ़ाता है, तो अमेरिका भी उसी अनुपात में अपने टैरिफ बढ़ाएगा। इस कदम से दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गई है, और कनाडाई डॉलर 25 जून के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

कनाडा के पीएम को लिखा पत्र
इसको लेकर ट्रंप ने कनाडा के पीएम को एक पत्र लिखा। उसमें कहा गया कि कनाडा अमेरिका में फेंटानिल जैसे खतरनाक ड्रग्स की सप्लाई रोकने में नाकाम रहा है। उन्होंने इसे अमेरिकी समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि अमेरिका अपनी सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दे। उन्होंने लिखा कि ‘जैसा कि आप जानते हैं, अमेरिका ने पहले भी टैरिफ लगाए थे ताकि देश में फैलते फेंटानिल संकट को नियंत्रित किया जा सके. यह संकट आंशिक रूप से कनाडा की असफलता के कारण और भी बढ़ा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox