
उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई यानी शुक्रवार से हो चुकी है। साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। कांवड़िए बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए घर से निकल रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के रुड़की से उत्पात की खबरें आई हैं। इन दोनों जगहों पर कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया है। कांवड़ियों ने सड़क पर आने वाली गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार यानी 10 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल भरकर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक से एक कांवड़ियों की टक्कर हो गई। जिसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि बाइक की टक्कर से जल खंडित हो गया।
रुड़की में जमकर हुआ बवाल
उत्तराखंड के रुड़की में भी कांवड़ियों ने जमकर बवाल किया। यह घटना हरिद्वार रुड़की राजमार्ग पर बेलडा गाँव के पास हुई। यहां कांवड़ियों ने एक कार चालक पर कांवड़ में टक्कर मारकर जल खंडित करने का आरोप लगया। इस दौरान कांवड़ियों ने कार चालक के साथ जमकर मारपीट की और कार को तोड़कर तहस-नहस कर दिया। हालांकि, मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने कार ड्राइवर को बचा लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार के अनुसार इस संबंध में केस दर्ज किया जा रहा है।
11 जुलाई से सावन शुरू
बता दें कि, हिन्दूओं के पवित्र महीनों में से एक सावन की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने कांवड़िए बाबा भोलेनाथ के दर्शन करते हैं और जल चढ़ाते हैं। सावन के महीने का हर दिन, विशेष रूप से सावन के सभी सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन की हर समस्या का निवारण मिलता है। सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को है। वहीं सावन इस बार 9 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान जल चढ़ाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!